छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड प्रतिवर्ष छत्तीसगढ़ राजकीय महाविद्यालय में डीएलएड के लिए प्रवेश प्रदान करता है। यह एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है जिसे छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर आयोजित करता है। जो विद्यार्थी इस 2 वर्षो की छत्तीसगढ़ डीएलएड प्रवेश परीक्षा में प्रवेश पाना चाहते है वह आवेदन भर सकते है। आवेदन पत्र भरने से पूर्व विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट द्वारा निर्धारित की गई योग्यता एवं मापदंड जांच ले यदि वह इस परीक्षा को देने के पात्र है तो वह सफलतापूर्वक छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड का आवेदन पत्र भर सकते है अन्यथा नहीं। आवेदन प्रक्रिया मई 2022 से शुरू कर दी जाएगी। इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने बाद विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ के विभिन्न सरकारी / सहायता प्राप्त / स्व-वित्तपोषित कॉलेज और विश्वविद्यालय में प्रवेश मिल सकता है। इस पोस्ट द्वारा आपको छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड 2022 से सम्बंधित सभी महत्त्वपूर्ण जानकरी मिलेगी जैसे आवेदन पत्र, महत्त्वपूर्ण तिथियां, पात्रता मापदंड, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम, प्रवेश पत्र, उत्तर कुंजी, परीक्षा परिणाम इत्यादि ।
छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड 2022 आधिकारिक अधिसूचना 27 अप्रैल 2022 को जारी दी गई है। आधिकारिक सुचना देखने के लिए यहां क्लिक करें।
छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड 2022 उत्तर कुंजी 20 जून 2022 से जारी हो चुकी है। लिंक के लिए नीचे स्क्रॉल करें।
छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड 2022 महत्वपूर्ण तिथियां
इस परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियों का यहाँ पर उल्लेख किया गया हैं। यहाँ पर विद्यार्थियों के लिए सभी महत्वपूर्ण तिथियों को प्रदर्शित किया गया है।
कार्यक्रम | तारीखें |
आवेदन पत्र प्रारम्भ होने की तिथि | 27 अप्रैल 2022 |
आवेदन पत्र की अंतिम तिथि | 22 मई 2022 |
आवेदन पत्र में सुधार हेतु निर्धारित तिथि | 23-25 मई 2022 |
प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने की तिथि | जून 2022 |
प्रवेश परीक्षा की तिथि | 12 जून 2022 |
उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि | 20 जून 2022 |
परीक्षा के परिणाम घोषित करने की तिथि | घोषित की जाएगी |
छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड आवेदन पत्र 2022
इस खंड में छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड के आवेदन पत्र की सभी महत्वपूर्ण बातो क बारे में जानकारी प्राप्त की जाएगी। इसी के साथ आवेदन पत्र को किस प्रकार भरना है यह भी बताया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड 2022 का आवेदन पत्र 22 जुलाई 2022 को जारी किया जाएगा तथा इसकी अंतिम तिथि 5 अगस्त 2022 है ।
अंतिम तिथि के पश्चात् भरे गए आवेदन को स्वीकार नहीं किये जाएंगे। छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड 2022 पत्र इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://vyapam.cgstate.gov.in/द्वारा जारी किया जाएगा। इस पेज पर आपको आवेदन भरने की लिंक दी जाएगी तो छात्र इस अपना आवेदन भर सकते है। इस परीक्षा का आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से आता है।
इस परीक्षा का आवेदन पत्र भरने से पूर्व विद्यार्थियों को आवेदन पत्र से सम्बंधित सारी महत्त्वपूर्ण जानकारी पढ़ना है।उसी के साथ विद्यार्थियों को मापदंड पात्रता भी जांच लेनी चाहिए और सुनिश्चित कर लेना चाहिए की वह विद्यर्थी छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा देने के पात्र है या नहीं। यदि विद्यार्थी मापदंड पात्रता से संतुस्ट नहीं है वह इस परीक्षा को देने के पात्र है। आवेदन भरने समय विद्यार्थियों को कुछ व्यक्तिगत जानकारी भरनी है जैसे व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक विवरण, पाठ्यक्रम से संबंधित विवरण, संपर्क और माता-पिता का विवरण इत्यादि।
उसी के साथ कुछ महत्त्वपूर्ण दस्तावेज जैसे स्कैन किये गए फोटोग्राफ और हस्ताक्षर भी अपलोड करने होंगे।आवेदन पत्र भरने के बाद विद्यार्थियों को पुनः जांच लेना चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए की भरी गई जानकारी सही है। यदि आवेदन पत्र किस भी कारणवश अपूर्ण रह जाता है तो आधिकारिक वेबसाइट द्वारा आवेदन पत्र को अस्वीकार किया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन के लिए यहाँ क्लिक करे।
आवेदन शुल्क
छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड 2022 आवेदन शुल्क को ऑनलाइन माध्यम से भरा जा सकता है। छात्र नेट बेकिंग / क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड आदि द्वारा आवेदन शुल्क भर सकते है। आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद ही आवेदन पत्र भर सकते है।
- सामान्य वर्ग के आवेदको के लिए – रु. 200/- रूपए
- अन्य पिछड़े वर्ग तथा शारीरिक रूप से विकलांग के आवेदकों के लिए- रु. 150/- रूपए
- अनुसूचित जाती/ अनुसूचित जनजाती के आवेदकों के लिए – 100/- रूपए
छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड पात्रता मापदंड
- राष्ट्रीयता: केवल भारतीय नागरिक ही इस परीक्षा को देने के पात्र है।
- शैच्छिक योग्यता: उम्मीदवारों ने कम से कम स्नातक या स्नातकोत्तर विज्ञान / सामाजिक विज्ञान / कला / वाणिज्य में न्यूनतम 50% अंको से उत्तीर्ण होना चाहिए।
- बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी (B.Tech या B.E) की स्थिति में आवेदकों को विज्ञान और गणित में न्यूनतम 55% अंको से उत्तीर्ण होना चाहिए।
- विशेष छूट: छत्तीसगढ़ के शासनादेश के अनुसार विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम शैक्षिक योग्यता में 5% छूट प्रदान की जाएगी।
- न्यूनतम आयु सीमा: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 31 दिसंबर 2022 तक 20 वर्ष होनी चाहिए।
छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड परीक्षा पैटर्न
विद्यार्थियों को यह परीक्षा देने से पूर्व इस परीक्षा के पैटर्न को जानना जरूरी है।
- यह प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से आयोजित किया जाता है।
- इस परीक्षा में आपसे बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाते हैं।
- प्रश्न पत्र में कुल 100 प्रश्न होंगे।
- इस परीक्षा में प्रत्येक उत्तर सही देने पर 1 अंक प्रदान किए जाता है।
- प्रश्न पत्र कुल 100 अंको का होगा।
- इस परीक्षा को करने के लिए आपको 2 घंटे 15 मिनट का समय प्रदान किया जाता है।
परीक्षा केंद्र
छत्तीसगढ़ डीएलएड 2022 परीक्षा केंद्र का नाम और परीक्षा केंद्र (संभावित) का कोड नंबर निचे दिए गए है।
परीक्षा के शहर का नाम | कोड नंबर |
अंबिकापुर (सरगुजा) | 11 |
बैकुंठपुर (कोरिया) | 12 |
बिलासपुर | 13 |
दंतेवाड़ा | 14 |
धमतरी | 15 |
दुर्ग | 16 |
जगदलपुर (बस्तर) | 17 |
जांजगीर – चंपा | 18 |
जशपुर नगर | 19 |
कांकेर | 20 |
कबीरधाम (कवर्धा) | 21 |
कोरबा | 22 |
महासमुंद | 23 |
रायगढ़ | 24 |
रायपुर | 25 |
राजनांदगांव | 26 |
बीजापुर | 27 |
नारायणपुर | 28 |
गरियाबंद | 29 |
बलौदा बाजार | 30 |
बालोद | 31 |
बेमेतरा | 32 |
मुंगेली | 33 |
कोंडागांव | 34 |
सूरजपुर | 35 |
बलरामपुर | 36 |
सुकमा | 37 |
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही | 38 |
छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड 2022 प्रवेश पत्र
जिन विद्यार्थी ने आवेदन पत्र तथा आवेदन शुल्क निर्धारित समय से पूर्व भरे है वह विद्यार्थी छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड 2022 प्रवेश पत्र डाउनलोड है। छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड 2022 प्रवेश पत्र 20 अगस्त 2022 को जारी किया गया है। इस परीक्षा का प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से आता है।
इसका प्रवेश पत्र इसकी आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है। प्राधिकरण की वेबसाइट किसी भी रूप में ऑफलाइन माध्यम से अथवा छात्रों के पते पर नहीं भेज सकते। परीक्षा हॉल में जाते समय प्रवेश पत्र ले जाना आवश्यक है। यदि किसी कारणवश आप अपना प्रवेश पत्र नहीं ले जाते है तो परीक्षा हॉल की अनुमति नहीं दी जाएगी।
प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करे ।
छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड 2022 उत्तर कुंजी
छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड 2022 उत्तर कुंजी प्रवेश परीक्षा के पश्चात आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने प्रवेश परीक्षा दी है वह अपनी उत्तर कुंजी ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जांच कर सकते है। परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर कुंजी में दिए जाएंगे।
उत्तर कुंजी देखने के लिए यहां क्लिक करें।
उत्तर कुंजी द्वारा विद्यार्थी परीक्षा परिणाम जारी होने से पहले अंको का अनुमान लगा सकते है। यदि कोई भी छात्र प्रदर्शित की गई उत्तर कुंजी से असंतुष्ट हो तो वह छात्र निर्धारित तिथि में अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते है। आधिकारिक वेबसाइट द्वारा आपत्ति दर्ज करने क बाद अनित उत्तर कुंजी जारी कर दी जाएगी। परन्तु उसके बाद कोई भी छात्र अंतिम उत्तर कुंजी पर कोई आपत्ति दर्ज नहीं कर सकते।
छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड 2022 परीक्षा परिणाम
छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड 2022 परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट द्वारा प्रवेश परीक्षा के बाद घोषित किया जाएगा। जो विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुए थे वह अपना परीक्षा परिणाम ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट से जांच कर सकते है।
आवेदक को परिणाम देखने के लिए आवेदन नंबर तथा जन्मतिथि होना अतिआवश्यक है। इस प्रवेश परीक्षा का परिणाम किसी भी रूप में ऑफलाइन माध्यम द्वारा प्रकाशित नहीं किया जाएगा तथा पोस्ट द्वारा नहीं भेजा जाएगा।
छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड 2022 काउंसलिंग प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड 2022 काउंसलिंग प्रक्रिया प्रयोगात्मक रूप से जून 2022 में की जाएगी। परीक्षा परिणाम / मेरिट सूची जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट आधिकारिक वेबसाइट द्वारा काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। काउंसलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड 2022 में उत्तीर्ण किये गए को काउंसलिंग में भाग लेना अनिवार्य है अन्यथा उन्हें एडमिशन नहीं मिल सकता। काउंसलिंग के लिए छात्रों को रजिस्ट्रेशन करना होगा। परीक्षा परिणाम में मिले गए अंको के आधार पर छात्रों का सीट अलॉट किया जाएगा। काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान छात्रों को महत्त्वपूर्ण दस्तावेज जमा कराने होंगे।
Chhattisgarh Pre D.El.Ed 2022 in English
अगर आपके पास इस लेख के बारे में कोई सुझाव है तो आप अपने सुझाव कमेंट बॉक्स में छोड़ सकते हैं।
1 thought on “छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड 2022”