हिमाचल प्रदेश टेट 2022 एक शिक्षक पात्रता परीक्षा है जो प्रतिवर्ष 2 बार आयोजित की जाती है। यह एक राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा है जो हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाती है। हिमाचल प्रदेश टेट 2022 की अधिसूचना 5 अप्रैल 2022 को जारी दी गई है।
यह परीक्षा हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के भर्ती की लिए आयोजित की जाती है।जिसमे प्राथमिक स्तर की परीक्षा में शामिल उम्मीदवार कक्षा १ से ५वी तक के बच्चो को पढ़ाने के पात्र है और उच्च प्राथमिक परीक्षा में शामिल उम्मीदवार कक्षा ६ से ८वी तक के बच्चो को पढ़ाने के पात्र है। इसके लिए सर्वप्रथम आवेदन पत्र भरने की आवश्यकता होती है।
हिमाचल प्रदेश टेट 2022 आवेदन पत्र की प्रक्रिया सितम्बर 2022 को शुरू की गई है। हिमाचल प्रदेश टेट प्रवेश परीक्षा 2022 से सम्बंधित अन्य जानकारी जैसे की आवेदन पत्र, मापदंड पात्रता, पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न, प्रवेश पत्र, उत्तर कुंजी तथा परीक्षा परिणाम इत्यादि इस खंड से आपको प्राप्त जाएगी।
हिमाचल प्रदेश टेट 2022 अधिसूचना 5 नवंबर 2022 को जारी की गई है। सुचना की जांच करने के लिए यहां क्लिक करें।
हिमाचल प्रदेश टेट 2022 परिणाम घोषित कर दिया गया है। लिंक के लिए नीचे स्क्रॉल करें।
हिमाचल प्रदेश टेट 2022 महत्वपूर्ण तिथियां
इस परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियों का यहाँ पर उल्लेख किया गया हैं। यहाँ पर विद्यार्थियों के लिए सभी महत्वपूर्ण तिथियों को प्रदर्शित किया गया है।
कार्यक्रम | तारीखें |
अधिसूचना की तारीख | 4 नवंबर 2022 |
आवेदन पत्र प्रारम्भ होने की तिथि | 5 नवंबर 2022 |
आवेदन पत्र की अंतिम तिथि | 22 नवंबर 2022 |
विलम्ब शुल्क के साथ आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि | 25 नवंबर 2022 |
आवेदन पत्र में सुधार हेतु निर्धारित तिथि | 26-27 नवंबर 2022 |
प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने की तिथि | 7 दिसंबर 2022 |
प्रवेश परीक्षा की तिथि | 10-25 दिसंबर 2022 |
उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि | 4 जनवरी 2023 |
परीक्षा के परिणाम घोषित करने की तिथि | 28 जनवरी 2023 |
हिमाचल प्रदेश टेट 2022 आवेदन पत्र
इस खंड में हिमाचल प्रदेश टेट 2022 के आवेदन पत्र की सभी महत्वपूर्ण बातो क बारे में जानकारी प्राप्त की जाएगी। इसी के साथ आवेदन पत्र को किस प्रकार भरना है यह भी बताया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश टेट 2022 का आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से आता है तथा वही से इसे भरा है। आवेदन पत्र भरने से पूर्व विद्यार्थियों को आवेदन पत्र से सम्बंधित सारी महत्त्वपूर्ण जानकारी पढ़ना अनिवार्य है।उसी के साथ विद्यार्थियों को मापदंड पात्रता भी जांच लेनी चाहिए और सुनिश्चित कर लेना चाहिए की वह विद्यर्थी प्रवेश परीक्षा देने के पात्र है या नहीं। यदि विद्यार्थी मापदंड पात्रता से संतुस्ट नहीं है वह इस परीक्षा को देने के पात्र है।
आवेदन पत्र भरने हेतु लिंक आधिकारिक वेबसाइट https://hpbose.org/ द्वारा प्राप्त होगा।आवेदन पत्र भरते समय विद्यार्थियों को कुछ व्यक्तिगत जानकारी भरनी है जैसे विद्यार्थी का नाम, जन्मतिथि, वैध ईमेल आईडी तथा वैध फ़ोन नंम्बर। इसके पश्चात् विद्यार्थियों को अन्य आवश्यक जानकारी भरनी होगी। इसी के साथ विद्यर्थियो को शैक्षिक योग्यता विवरण के साथ कुछ अन्य व्यक्तिगत जानकारी तथा आवासीय विवरण की जानकारी भी भरनी होगी।
आवेदन पत्र भरने के बाद विद्यार्थियों को पुनः जांच लेना चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए की भरी गई जानकारी सही है। इसके अलावा विद्यार्थियों को उस जिले का भी उल्लेख करना होगा जहा वह हिमाचल प्रदेश टेट 2022 प्रवेश परीक्षा देने के लिए उपस्थित होना चाहते हो। यदि आवेदन पत्र किस भी कारणवश अपूर्ण रह जाता है तो आधिकारिक वेबसाइट द्वारा आवेदन पत्र को अस्वीकार किया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन के लिए यहां क्लिक करें।
आवेदन शुल्क
इस खंड में हिमाचल प्रदेश टेट 2022 के आवेदन शुल्क की जानकारी दी जाएगी।
हिमाचल प्रदेश टेट 2022 आवेदन शुल्क को ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यम से भरा जा सकता है। यदि छात्र ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क भरना चाहते है तो वह नेट बेकिंग / क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड / UPI / पेटीएम आदि द्वारा आवेदन शुल्क भर सकते है। यदि छात्र ऑफलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क भरना चाहते है तो वह SBI बैंक स्लिप का ई चालान जनरेट करें। दोनों पेपर क लिए भिन्न भिन्न आवेदन शुल्क है।
- सामान्य वर्ग के आवेदको के लिए – रु. 800/- रूपए
- अन्य पिछड़े वर्ग/अनुसूचित जाती/ अनुसूचित जनजाती /शारीरिक रूप से विकलांग आवेदकों के लिए- रु. 500/- रूपए
- विलम्ब शुल्क – 300/- रूपए
पात्रता मापदंड
विद्यार्थियों से निवेदन किया जाता है की आवेदन भरने से पहले हिमाचल प्रदेश टेट 2022 पात्रता मापदंड को पढ़ ले।
- राष्ट्रीयता: केवल भारतीय नागरिक ही इस परीक्षा को देने के पात्र है।
- न्यूनतम आयु सीमा: आधिकारिक वेबसाइट ने अभी तक कोई आयु सीमा निश्चित नहीं की है।
- यह एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है इसलिए इस परीक्षा में प्रवेश करने हेतु विद्यार्थी हिमाचल प्रदेश का निवासी होना आवश्यक है।
TGT (Arts)
- पात्रता परीक्षा में आवेदन करने के लिए, आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीएड के एक वर्ष के साथ बीए या बी.कॉम की डिग्री पूरी करनी होगी।
- जो आवेदक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएलएड (बैचलर इन एलीमेंट्री एजुकेशन) कोर्स या 4 – वर्ष का बी.ए. बीएड कोर्स पूरा किये हो वह भी आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
TGT (Non-Medical)
- वे उम्मीदवार जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से B.Ed के एक वर्ष के साथ B.Sc (Non-Medical) की डिग्री पूरी की है, वे परीक्षा के लिए पात्र हैं।
- वे आवेदक जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.EL.Ed (बैचलर इन एलीमेंट्री एजुकेशन) कोर्स या 4 वर्षीय B.Sc (Non-Medical) पूरा किया हो।
TGT (Medical)
- वे उम्मीदवार जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से B.Ed के एक वर्ष के साथ B.Sc (Medical) की डिग्री पूरी की है, वे परीक्षा के लिए पात्र हैं।
- वे आवेदक जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.EL.Ed (बैचलर इन एलीमेंट्री एजुकेशन) कोर्स या 4 वर्षीय B.Sc (Medical) पूरा किया हो।
Shashtri
- हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से आवेदकों को किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री पूरी करनी चाहिए।
LT
- जिन उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन में 2 साल के साथ अनिवार्य विषय के रूप में हिंदी में बी.ए. की डिग्री पूरी की है, वे परीक्षा के लिए पात्र हैं।
- जिन उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीएड के एक वर्ष के साथ अनिवार्य विषय के रूप में हिंदी में बी.ए. की डिग्री पूरी की है, वे परीक्षा के लिए पात्र हैं।
- जिन उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर ऑफ एजुकेशन में एक अनिवार्य विषय के रूप में हिंदी में M.A की डिग्री पूरी की है, वे परीक्षा के लिए पात्र हैं।
परीक्षा पैटर्न
विद्यार्थियों को यह परीक्षा देने से पूर्व इस परीक्षा के पैटर्न को जानना जरूरी है।
- यह परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से आयोजित किया जाता है।
- इस परीक्षा में आपसे ऑब्जेक्टिव के प्रश्न पूछे जाते हैं। जिसमे प्रत्येक प्रश्न के चार संभावित उत्तर दिए जाएंगे उसमे से एक उत्तर सही होगा।
- इस परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।
- प्रश्न पत्र में कुल 150 प्रश्न होंगे। इस परीक्षा में प्रत्येक उत्तर सही देने पर 1 अंक प्रदान किए जाता है।
- प्रश्न पत्र कुल 150 अंको का होगा।
- इस परीक्षा को करने के लिए आपको 2 घंटे तथा 30 मिनट का समय प्रदान किया जाता है।
हिमाचल प्रदेश टेट 2022 पाठ्यक्रम
विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी से पूर्व इसका पाठ्यक्रम जांचना अत्यंत आवश्यक हैं। आप हिमाचल प्रदेश टेट 2022 का पाठ्यक्रम इसकी आधिकारिक वेबसाइट पे जाके भी देख एवं डाउनलोड कर सकते है। उम्मीदवारो को एनसीईआरटी की किताबों का भी अध्ययन करने की सलाह दी जाती है।
- भाषा
- हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान (जी। के।) और जागरूकता
- सामाजिक अध्ययन और ई.वी.एस.
- बाल विकास और शिक्षाशास्त्र
- शैक्षणिक मनोविज्ञान
हिमाचल प्रदेश टेट 2022 प्रवेश पत्र
जिन विद्यार्थी ने आवेदन पत्र तथा आवेदन शुल्क निर्धारित समय से पूर्व भरे है वह विद्यार्थी हिमाचल प्रदेश टेट 2022 प्रवेश पत्र डाउनलोड है। इस परीक्षा का प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से आता है।
हिमाचल प्रदेश टेट 2022 प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है। प्राधिकरण की वेबसाइट किसी भी रूप में ऑफलाइन माध्यम से अथवा छात्रों के पते पर नहीं भेज सकते। आवेदक पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि डालकर अपना प्रवेश पत्र कर सकते है। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर उल्लिखित सभी विवरणों को सत्यापित करना होगा।
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
हिमाचल प्रदेश टेट 2022 उत्तर कुंजी
हिमाचल प्रदेश टेट 2022 उत्तर कुंजी प्रवेश परीक्षा के पश्चात आधिकारिक वेबसाइट हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पर प्रदर्शित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने प्रवेश परीक्षा दी है वह अपनी उत्तर कुंजी ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जांच कर सकते है। परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर कुंजी में दिए जाएंगे।
उत्तर कुंजी द्वारा विद्यार्थी परीक्षा परिणाम जारी होने से पहले अंको का अनुमान लगा सकते है। यदि कोई भी छात्र प्रदर्शित की गई उत्तर कुंजी से असंतुष्ट हो तो वह छात्र निर्धारित तिथि में अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते है। आधिकारिक वेबसाइट द्वारा आपत्ति दर्ज करने क बाद अनित उत्तर कुंजी जारी कर दी जाएगी। परन्तु उसके बाद कोई भी छात्र अंतिम उत्तर कुंजी पर कोई आपत्ति दर्ज नहीं कर सकते।
उत्तर कुंजी लिंक यहां सक्रिय कर दिया गया है।
परीक्षा | उत्तर कुंजी | अंतिम उत्तर कुंजी |
J.B.T TET | यहां क्लिक करें | यहां क्लिक करें |
Shashtri TET | यहां क्लिक करें | यहां क्लिक करें |
TGT (Non-Medical) TET | यहां क्लिक करें | यहां क्लिक करें |
Language Teacher TET | यहां क्लिक करें | यहां क्लिक करें |
TGT (Arts) TET | यहां क्लिक करें | यहां क्लिक करें |
TGT (Medical) TET | यहां क्लिक करें | यहां क्लिक करें |
Punjabi TET | यहां क्लिक करें | यहां क्लिक करें |
Urdu TET | यहां क्लिक करें | यहां क्लिक करें |
हिमाचल प्रदेश टेट 2022 परीक्षा परिणाम
हिमाचल प्रदेश टेट 2022 परीक्षा परिणाम हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित की जाएगी। जो विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुए थे वह अपना परीक्षा परिणाम ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट से जांच कर सकते है। आवेदक को परिणाम देखने के लिए आवेदन नंबर तथा जन्मतिथि होना अतिआवश्यक है।
इस परीक्षा का परीक्षा परिणाम किसी भी रूप में ऑफलाइन माध्यम द्वारा प्रकाशित नहीं किया जाएगा।
परिणाम जानने के लिए यहाँ क्लिक करे।
Himachal Pradesh TET 2022 in English
अगर आपके पास इस लेख के बारे में कोई सुझाव है तो आप अपने सुझाव कमेंट बॉक्स में छोड़ सकते हैं।
1 thought on “हिमाचल प्रदेश टेट 2022”