यूपी बीएड जेईई 2023 प्रवेश परीक्षा प्रतिवर्ष उत्तर प्रदेश मे बीएड में प्रवेश प्रदान करता है। यूपी बीएड जेईई 2 २ वर्षो के लिए बीएड में प्रवेश प्रदान करता है। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी यूपी बीएड को लखनऊ यूनिवर्सिटी ही आयोजित कर रहा है। जो भी उम्मीदवार इन २ वर्षो की यूपी बीएड में प्रवेश पाना चाहते है वह इस परीक्षा का आवेदन भर सकते है।
आवेदन भरने से पूर्व विद्यार्थी निर्धारीत की गई योग्यता एवं मापदंड जांच ले यदि वह इस परीक्षा को देने के लिए पात्र है तो वह इसका आवेदन सफलतापूर्वक भर सकते है।
इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने बाद विद्यार्थियों को यूपी के विभिन्न सरकारी / सहायता प्राप्त / स्व-वित्तपोषित कॉलेज और विश्वविद्यालय में प्रवेश मिल सकता है। इस पोस्ट द्वारा आपको यूपी बीएड 2023 से सम्बंधित सभी महत्त्वपूर्ण जानकरी मिलेगी जैसे आवेदन पत्र, महत्त्वपूर्ण तिथियां, पात्रता मापदंड, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम, प्रवेश पत्र, उत्तर कुंजी, परीक्षा परिणाम इत्यादि।
यूपी बीएड जेईई 2023 आवेदन पत्र 5 अप्रैल 2023 तक भरे जा सकते हैं। आवेदन लिंक के लिए नीचे स्क्रॉल करें।
यूपी बीएड जेईई 2023 सूचना 1 फरवरी 2023 को जारी किया गया है। ब्रोशर की जांच के लिए यहां क्लिक करें।
यूपी बीएड जेईई 2023 महत्वपूर्ण तिथियां
इस परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियों का यहाँ पर उल्लेख किया गया हैं। यहाँ पर विद्यार्थियों के लिए सभी महत्वपूर्ण तिथियों को प्रदर्शित किया गया है।
कार्यक्रम | तारीखें |
अधिसूचना की तारीख | 1 फ़रवरी 2023 |
आवेदन पत्र प्रारम्भ होने की तिथि | 10 फ़रवरी 2023 |
आवेदन पत्र की अंतिम तिथि | 5 अप्रैल 2023 |
विलम्ब शुल्क सहित आवेदन की अंतिम तिथि | 10 अप्रैल 2023 |
प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने की तिथि | 13 अप्रैल 2023 |
प्रवेश परीक्षा की तिथि | 24 अप्रैल 2023 |
उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि | अगस्त 2023 |
परीक्षा के परिणाम घोषित करने की तिथि | अगस्त 2023 |
ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग के लिए प्रारंभ तिथि | सितम्बर 2023 |
कक्षाओं का प्रारंभ |
सितम्बर 2023 |
यूपी बीएड जेईई 2023 आवेदन पत्र
इस खंड में यूपी बीएड जेईई के आवेदन पत्र की सभी महत्वपूर्ण बातो क बारे में जानकारी प्राप्त की जाएगी। इसी के साथ आवेदन पत्र को किस प्रकार भरना है यह भी बताया जाएगा। यूपी बीएड जेईई 2023 का आवेदन पत्र 10 फ़रवरी 2023 से भरा जाएगा। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 5 अप्रैल 2023 है तथा विलम्ब शुल्क भरके आवेदन पत्र तिथि 10 अप्रैल 2023 है।
अंतिम तिथि के पश्चात् भरे गए आवेदन को स्वीकार नहीं किये जाएंगे। यूपी बीएड जेईई 2023 पत्र इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://www.lkouniv.ac.in/ द्वारा जारी किया जाएगा। इस पेज पर आपको आवेदन भरने की लिंक दी जाएगी तो छात्र इस अपना आवेदन भर सकते है। इस परीक्षा का आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से आता है।
इस परीक्षा का आवेदन पत्र भरने से पूर्व विद्यार्थियों को आवेदन पत्र से सम्बंधित सारी महत्त्वपूर्ण जानकारी पढ़ना है।उसी के साथ विद्यार्थियों को मापदंड पात्रता बी जांच लेनी चाहिए और सुनिश्चित कर लेना चाहिए की वह विद्यर्थी यूपी बीएड जेईई प्रवेश परीक्षा देने के पात्र है या नहीं। यदि विद्यार्थी मापदंड पात्रता से संतुस्ट नहीं है वह इस परीक्षा को देने के पात्र है। आवेदन भरने समय विद्यार्थियों को कुछ व्यक्तिगत जानकारी भरनी है जैसे व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक विवरण, पाठ्यक्रम से संबंधित विवरण, संपर्क और माता-पिता का विवरण इत्यादि।
उसी के साथ कुछ महत्त्वपूर्ण दस्तावेज जैसे स्कैन किये गए फोटोग्राफ और हस्ताक्षर भी अपलोड करने होंगे।आवेदन पत्र भरने के बाद विद्यार्थियों को पुनः जांच लेना चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए की भरी गई जानकारी सही है। यदि आवेदन पत्र किस भी कारणवश अपूर्ण रह जाता है तो आधिकारिक वेबसाइट द्वारा आवेदन पत्र को अस्वीकार किया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन के लिए यहां क्लिक करें।
आवेदन शुल्क
यूपी बीएड जेईई 2023 आवेदन शुल्क को ऑनलाइन माध्यम से भरा जा सकता है। छात्र नेट बेकिंग / क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड आदि द्वारा आवेदन शुल्क भर सकते है। आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद ही आवेदन पत्र भर सकते है।
बिना विलम्ब शुल्क के साथ
- सामान्य वर्ग तथा अन्य पिछड़े वर्ग के आवेदको के लिए – रु. 1500/- रूपए
- अनुसूचित जाती/ अनुसूचित जनजाती (केवल उत्तर प्रदेश) के आवेदकों के लिए- रु. 750/- रूपए
- अन्य राज्यों के आवेदकों के लिए – 1500/- रूपए
विलम्ब शुल्क के साथ
- सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़े वर्ग के आवेदको के लिए – रु. 2500/- रूपए
- अनुसूचित जाती/ अनुसूचित जनजाती (केवल उत्तर प्रदेश) के आवेदकों के लिए- रु. 1250/- रूपए
- अन्य राज्यों के आवेदकों के लिए – 2500/- रूपए
यूपी बीएड जेईई 2023 पत्रता मापदंड
- राष्ट्रीयता: केवल भारतीय नागरिक ही इस परीक्षा को देने के पात्र है।
- शैच्छिक योग्यता: उत्तर प्रदेश के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी भी केंद्रीय विश्वविद्यालय से बैचलर की डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री में न्यूनतम 50% अंको से उत्तीर्ण होना चाहिए।
- बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी / इंजीनियरिंग (B.Tech या B.E) की स्थिति में आवेदकों को गणित, विज्ञान तथा अन्य विषयों में न्यूनतम 55% अंको से उत्तीर्ण होना चाहिए।
- विशेष छूट: उत्तर प्रदेश के शासनादेश के अनुसार विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम शैक्षिक योग्यता में छूटप्रदान की जाएगी।
- दृष्टिबद्ध आवेदकों को 05% की छूट प्रदान की जाएगी।
- आयु सीमा: न्यूनतम आयु सीमा २१ वर्ष होना आवश्यक है।
यूपी बीएड जेईई 2023 परीक्षा पैटर्न
विद्यार्थियों को यह परीक्षा देने से पूर्व इस परीक्षा के पैटर्न को जानना जरूरी है।
- इस प्रवेश परीक्षा में 2 पेपर होते है।
- यह प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से आयोजित किया जाता है।
- इस परीक्षा में आपसे बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाते हैं। सभी प्रश्नो के ४ विकल्प होंगे।
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.75 अंक काटे जाएंगे।
- प्रश्न पत्र में कुल 100 प्रश्न होंगे।
- इस परीक्षा में प्रत्येक उत्तर सही देने पर 2 अंक प्रदान किए जाता है।
- प्रश्न पत्र कुल 200 अंको का होगा।
- इस परीक्षा को करने के लिए आपको 3 घंटे का समय प्रदान किया जाता है।
प्रथम प्रश्न पत्र
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
सामान्य ज्ञान | 50 | 100 |
भाषा (हिंदी/अंग्रेजी में से कोई एक) | 50 | 100 |
कुल | 100 | 200 |
द्वितीय प्रश्न पत्र
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
सामान्य अभिरुचि परीक्षण | 50 | 100 |
विषय योग्यता (कला, विज्ञान, वाणिज्य,कृषि) | 50 | 100 |
कुल | 100 | 200 |
यूपी बीएड जेईई 2023 प्रवेश पत्र
जिन विद्यार्थी ने आवेदन पत्र तथा आवेदन शुल्क निर्धारित समय से पूर्व भरे है वह विद्यार्थी यूपी बीएड जेईई 2023 प्रवेश पत्र डाउनलोड है। इस परीक्षा का प्रवेश पत्र 13 अप्रैल 2023 को जारी किया जाएगा। इस परीक्षा का प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से आता है।
इसका प्रवेश पत्र लखनऊ यूनिवर्सिटी इस आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है। प्राधिकरण की वेबसाइट किसी भी रूप में ऑफलाइन माध्यम से अथवा छात्रों के पते पर नहीं भेज सकते। परीक्षा हॉल में जाते समय प्रवेश पत्र ले जाना आवश्यक है। यदि किसी कारणवश आप अपना प्रवेश पत्र नहीं ले जाते है तो परीक्षा हॉल की अनुमति नहीं दी जाएगी।
प्रवेश पत्र 13 अप्रैल 2023 को प्रदान किया जाएगा। ।
यूपी बीएड जेईई 2023 उत्तर कुंजी
यूपी बीएड जेईई 2023 उत्तर कुंजी प्रवेश परीक्षा के पश्चात आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने प्रवेश परीक्षा दी है वह अपनी उत्तर कुंजी ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जांच कर सकते है। परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर कुंजी में दिए जाएंगे।
उत्तर कुंजी द्वारा विद्यार्थी परीक्षा परिणाम जारी होने से पहले अंको का अनुमान लगा सकते है। यदि कोई भी छात्र प्रदर्शित की गई उत्तर कुंजी से असंतुष्ट हो तो वह छात्र निर्धारित तिथि में अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते है। आधिकारिक वेबसाइट द्वारा आपत्ति दर्ज करने क बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी जाएगी। परन्तु उसके बाद कोई भी छात्र अंतिम उत्तर कुंजी पर कोई आपत्ति दर्ज नहीं कर सकते।
यूपी बीएड जेईई 2023 परीक्षा परिणाम
यूपी बीएड जेईई 2023 परीक्षा परिणाम लखनऊ यूनिवर्सिटी द्वारा अगस्त 2023 को घोषित किया गया है। जो विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुए थे वह अपना परीक्षा परिणाम ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट से जांच कर सकते है।
आवेदक को इस परीक्षा का परिणाम देखने के लिए आवेदन नंबर तथा जन्मतिथि होना अतिआवश्यक है। इस प्रवेश परीक्षा का परिणाम किसी भी रूप में ऑफलाइन माध्यम द्वारा प्रकाशित नहीं किया जाएगा तथा पोस्ट द्वारा नहीं भेजा जाएगा।
यूपी बीएड जेईई 2023 मेरिट सूची
यूपी बीएड जेईई 2023 मेरिट सूची परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद जारी की जाएगी। यह मेरिट सूची आधिकारिक वेबसाइट लखनऊ यूनिवर्सिटी द्वारा ऑनलाइन माध्यम से जारी की जाएगी। मेरिट सूची में जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा केवल उन्ही छात्रों को यूपी के विभिन्न सरकारी / सहायता प्राप्त / स्व-वित्तपोषित कॉलेज और विश्वविद्यालय में प्रवेश मिलेगा।
यूपी बीएड जेईई 2023 काउंसलिंग प्रक्रिया
यूपी बीएड जेईई 2023 काउंसलिंग प्रक्रिया प्रयोगात्मक रूप से सितंबर 2023 में की जाएगी। परीक्षा परिणाम / मेरिट सूची जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट लखनऊ यूनिवर्सिटी द्वारा काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। काउंसलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी।
यूपी बीएड जेईई 2023 में उत्तीर्ण किये गए को काउंसलिंग में भाग लेना अनिवार्य है अन्यथा उन्हें एडमिशन नहीं मिल सकता। काउंसलिंग के लिए छात्रों को रजिस्ट्रेशन करना होगा। परीक्षा परिणाम में मिले गए अंको के आधार पर छात्रों का सीट अलॉट किया जाएगा। काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान छात्रों को महत्त्वपूर्ण दस्तावेज जमा कराने होंगे।
आवश्यक दस्तावेज़
- काउंसलिंग के दौरान उपयोगी दस्तावेजो की सूची नीच दी गई है:
- आयु का प्रमाण (Copy of High School Certificate)
- परीक्षा उत्तीर्ण / उत्तीर्ण करने का प्रमाण (Proof of passing /qualifying examination)
- आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
- उप-श्रेणी का प्रमाण (Proof of Sub-Category)
- 10 वीं का प्रमाणपत्र (for PH/BL)
- अधिवास प्रमाणपत्र (Domicile Certificate)
- श्रेणी / जाति का प्रमाण (Proof of Category/Caste)
- चिकित्सा प्रमाणपत्र (for PH/BL)
- वेटेज मार्क्स का प्रमाण (Proof of Weightage marks)
- लखनऊ विश्वविद्यालय को देय ड्राफ्ट 5000 (Demand Draft 5000 payable to Lucknow University)
UP B.Ed JEE 2023 in English
अगर आपके पास इस लेख के बारे में कोई सुझाव है तो आप अपने सुझाव कमेंट बॉक्स में छोड़ सकते हैं।
Pingback: UP B.Ed JEE 2021-Exam Date (Postponed), Admit Card, Pattern, Syllabus